सकारात्मक शुरुआत के बाद सेंसेक्स व निफ्टी में रही गिरावट, शुरुआती लाभ गंवाया

Webdunia
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (11:46 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार में दोनों ही मानक सूचकांकों ने शुक्रवार को सकारात्मक शुरुआत की लेकिन शुरुआती लाभ जल्द ही गंवा भी दिया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 179.28 अंक चढ़कर 61,929.88 पर था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 50.7 अंक की बढ़त के साथ 18,394.60 पर आ गया।
 
हालांकि बाद में दोनों ही मानक सूचकांकों ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और नुकसान में कारोबार करने लगे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 48.91 अंक टूटकर 61,701.69 पर आ गया, वहीं निफ्टी 20.25 अंक की गिरावट के साथ 18,323.65 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, ऐक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, लार्सन एंड टूब्रो और भारतीय स्टेट बैंक लाभ पाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाइटन, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोकियो और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई के बाजार नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
 
पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 230.12 अंक या 0.37 प्रतिशत टूटकर 61,750.60 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.75 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,343.90 पर बंद हुआ था।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 90.42 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 618.37 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

9 माह बाद धरती पर लौटीं भारत की बेटी सुनीता विलियम्स, राजनाथ ने इस तरह दी बधाई

क्या थम जाएगा रूस यूक्रेन युद्ध, ट्रंप और पुतिन में किस बात पर बनी सहमति?

धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स समेत 4 अंतरिक्ष यात्री, फ्लोरिडा में क्रूज 9 का सफल स्प्लैश डाउन

LIVE: सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी, 9 माह बाद शुभ घड़ी आई

Meerut : लंदन से लौटे पति की बॉयफ्रेंड से मिलकर हत्या, शव के 15 टुकड़े कर ड्रम में सील किए

अगला लेख