RBI की मौद्रिक समीक्षा बैठक से पहले सेंसेक्स व निफ्टी में रही बढ़त, मजबूत रुख के साथ खुले

Webdunia
बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (12:38 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी चढ़ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 360.77 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,646.81 अंक पर पहुंच गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.60 अंक या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,843.10 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सबसे अधिक 2.43 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और एचसीएल टेक के शेयर भी लाभ में थे।
 
रुपया 4 पैसे की बढ़त के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर : घरेलू शेयर बाजारों के मजबूत रुख के चलते भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 4 पैसे की बढ़त के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
 
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और विदेशी पूंजी की निकासी हालांकि निवेशकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.67 प्रति डॉलर पर मजबूत खुलने के बाद 82.66 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 82.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी आई गिरावट, जा‍निए क्‍या रहे भाव...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

अगला लेख