dipawali

एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों से सेंसेक्स 123.03 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही 61.1 अंक की गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (11:44 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के टूटने से दबाव और बढ़ गया। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 123.03 अंक टूटकर 57,802.25 अंक पर आ गया, वहीं निफ्टी भी 61.1 अंक के नुकसान के साथ 17,015.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, एशियन पेंट्स, नेस्ले और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में थे। दूसरी ओर इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और लार्सन एंड टूब्रो लाभ में कारोबार कर रहे थे।
 
एशियाई बाजारों में सियोल, जापान, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को लाभ के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 289.31 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,925.28 अंक पर बंद हुआ था, वहीं 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 75 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,076.90 अंक पर बंद हुआ था।
 
इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.76 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 995.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे फिसला: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 4 पैसे फिसलकर 82.24 रुपए के स्तर पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का रुपए पर दबाव पड़ा।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.32 पर खुला। हालांकि घरेलू मुद्रा ने नुकसान की कुछ हद तक भरपाई की और पिछले बंद भाव के मुकाबले 4 पैसे की गिरावट को दर्शाते हुए 82.24 पर आ गया।
 
रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.20 पर बंद हुआ था। इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.63 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत गिरकर 75.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 995 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Medical Store : बिना फार्मासिस्ट मेडिकल चलाया तो 3 साल की जेल और 2 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है नया आदेश

very shocked : 3 दिन बाद जूता कांड पर CJI बीआर गवई ने तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे लिए भुला दिया गया अध्याय

प्रोपेगंडा मेडिसिन माफियाओं ने बढ़ाया मरीज का मर्ज, कमजोर कानून ने ड्रग माफियाओं को किया मजबूत

हरियाणा-IPS सुसाइड, CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं

Transfer Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़ अमित शाह ने अपनाया Zoho Mail, जानिए स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को लगाया फोन, गाजा पीस प्लान को लेकर दी बधाई, ट्रेड डील पर भी हुई बात

11 अक्टूबर को लॉन्च होगी ‘पीएम धन-धान्य योजना, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया किसानों का कैसे होगा फायदा

MP को मुंबई के इंटररेक्टिव सेशन में मिले 74,300 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- प्रगति के क्षेत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जोड़ीदार राज्य

मेरठ की छात्रा परी बनी एक दिन की डिप्टी एसपी, बेटियों के आत्मविश्वास की नई मिसाल

अयोध्या में घर में फटा सिलेंडर, 3 बच्चों सहित 5 की मौत

अगला लेख