Festival Posters

बैंकिंग शेयरों में नुकसानी से सेंसेक्स 13.25 अंक गिरा, निफ्टी भी 17,205.15 पर

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (11:50 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 13.25 अंक की गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,793.24 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.45 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,205.15 पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व को सबसे ज्यादा करीब 1.5 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके बाद एमएंडएम, ऐक्सिस बैंक, सन फार्मा, एलएंडटी, रिलायंस, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आते हैं। दूसरी ओर विप्रो, पॉवर ग्रिड, डॉ. रेड्डीज, टेक महिंद्रा और टाइटन लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे।
 
पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 90.99 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,806.49 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.65 अंक यानी 0.11 प्रतिशत टूटकर 17,213.60 अंक पर बंद हुआ। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली जारी है। बुधवार को उन्होंने 975.23 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 79.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honda की पहली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक WN7 लॉन्च, 130 KM की रेंज, भारत में क्या रहेगी कीमत

Love jihad : इंदौर में लड़कियों का नंबर मांगा तो खैर नहीं, विधायक के बेटे ने जारी किया फरमान

online gaming bill 2025 : क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, अश्विनी वैष्णव ने बदलावों पर क्या कहा

EPFO ने आसान की 7 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों की राह, पासबुक चेक करना भी होगा आसान

Amit Shah : वोटर अधिकार यात्रा घुसपैठिया बचाव यात्रा, बिहार में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह

सभी देखें

नवीनतम

भारत को रूस से दूर करने के लिए यूरोपीय संघ की नई रणनीति

LIVE : रूस के कामचटका में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी

Chabahar Port : ईरान का चाबहार पोर्ट अमेरिका के निशाने पर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती, क्या पड़ेगा असर

2 साल पहले ही बताया था, राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर कर्नाटक CEO का जवाब

मैं भारत और PM मोदी के काफी करीब हूं, पुतिन ने तोड़ा मेरा भरोसा, लंदन में बोले डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख