फेडरल रिजर्व के ब्याज दर यथावत रखने से सेंसेक्स 158 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2023 (10:36 IST)
मुंबई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा फिलहाल प्रमुख ब्याज दर को यथावत रखने और आगे आक्रामक रुख अपनाने का संकेत देने के बाद स्थानीय शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती कारोबार में नीचे आ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 158.16 अंक टूटकर 63,070.35 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.15 अंक के नुकसान से 18,721.75 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, पॉवर ग्रिड, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर नुकसान में थे, वहीं मारुति, एचसीएल टेक, सन फार्मा, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में कारोबार कर रहा था। जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए था। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज दर को 5.1 प्रतिशत पर यथावत रखा है। हालांकि इसके साथ ही उसने संकेत दिया है कि इस साल ब्याज दर में 2 बार में आधा प्रतिशत की और वृद्धि की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

AAP ने केजरीवाल की रिहाई को लेकर BJP मुख्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Bihar में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद क्यों गिर रहे हैं पुल, जीतन राम मांझी ने जताया साजिश का शक

NEET PG Exam Date 2024 : जल्द घोषित होगी नीट पीजी एग्जाम डेट, क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Tamil Nadu : 60 लोगों की मौत के बाद जागी इस राज्य की सरकार, शराब तस्करों को होगी उम्रकैद

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

अगला लेख
More