रूस यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच सेंसेक्स में 1,700 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी भी फिसला

Webdunia
सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (16:50 IST)
मुंबई। रूस-यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच सोमवार को शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज हुई और सेंसेक्स 1,700 अंक से अधिक टूट गया, वहीं निफ्टी भी भारी गिरावट के साथ 17,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,747.08 अंक या 3 प्रतिशत के नुकसान से 56,405.84 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 531.95 अंक या 3.06 प्रतिशत टूटकर 17,000 अंक से नीचे 16,842.80 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को छोड़कर अन्य सभी कंपनियों के शेयर नीचे आए। टाटा स्टील, एचडीएफसी और एसबीआई के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक टूट गए। अन्य एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट रही। इस तरह की खबरें हैं कि रूस जल्द यूक्रेन पर हमला कर सकता है जिससे कच्चे तेल की कीमतें ऊंचाई पर पहुंच जाएंगी।
 
विश्लेषकों ने कहा कि एशियाई बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजार भी गिरावट के साथ खुले। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। रूस के जल्द यूक्रेन पर हमला करने की आशंका जताई जा रही है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आएगा।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा उपभोक्ता धारणा में गिरावट और निकट भविष्य में मुद्रास्फीति के बढ़ने की संभावना से भी निवेशक प्रभावित हुए। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल वायदा करीब 1 प्रतिशत चढ़कर 95.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 108.53 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

दल हित में मत भले ही न मिलें, लेकिन देश हित में मन जरूर मिलें : प्रधानमंत्री मोदी

Share Market Today: सप्ताह के प्रथम दिन Share bazaar में रही गिरावट, Sensex 149 और NSE 68 अंक फिसला

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सभी 12 आरोपी बरी, 189 लोगों की हुई थी मौत

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जा‍नें नई कीमतें

ऑटो में बैठे बच्चे को पिटबुल से कटवाया, बचाने की जगह जोर जोर से हंसने लगा कुत्ते का मालिक

अगला लेख