rashifal-2026

BSE: सेंसेक्स 111 अंक टूटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज में रही 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (17:06 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयर में भारी गिरावट के साथ प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 111 अंक टूटकर बंद हुआ। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 111.01 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,907.93 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 924.69 अंक तक नीचे चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.20 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,752.05 पर बंद हुआ।
 
सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) पर निर्यात कर लगाया। साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर होने वाले अप्रत्याशित लाभ पर भी कर लगाया है। सेंसेक्स में सबसे अधिक 7.25 फीसदी की गिरावट आरआईएल में हुई। इसके अलावा पॉवरग्रिड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, मारुति, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर आईटीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, टीसीएस और एचडीएफसी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई।
 
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू बाजार से प्रतिकूल संकेतों के कारण रुपए  में कमजोर रुख और तेल रिफाइनरियों में बिकवाली के कारण बाजार नुकसान में रहा। अन्य एशियाई बाजारों में टोकियो, सोल और शंघाई के बाजार गिरकर बंद हुए। दोपहर कारोबार में यूरोपीय शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
 
एक मासिक सर्वेक्षण में शुक्रवार को कहा गया कि भारत की विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधि जून में नौ महीने के निचले स्तर पर आ गई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.90 फीसदी उछलकर 111.1 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,138.05 करोड़ रुपए  के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख