वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा

Webdunia
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (10:55 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 397.67 अंक गिरकर 60,921.84 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.4 अंक टूटकर 17,927.45 पर था। अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और रिलायंस में तेजी रही।
 
सेंसेक्स में नेस्ले, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयर थे। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और रिलायंस में तेजी रही।
 
अन्य एशियाई बाजारों में जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और चीन गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 44.42 अंक या 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 61,319.51 पर बंद हुआ था। निफ्टी 20 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 18,035.85 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत गिरकर 84.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, उद्धव को दी जन्मदिन की बधाई

गाजा में अकाल पड़ने का खतरा, इसराइल ने की सीजफायर की घोषणा

पुणे में हाई प्रोफाइल रेव पार्टी पर छापा, मादक पदार्थ जब्त, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

पाकिस्तान नहीं अब चीन है भारत की सबसे बड़ी चुनौती, क्यों बदलनी होगी रणनीति?

सतना में मिला देश का सबसे गरीब, सालाना आय 3 रुपए, प्रशासन ने जारी किया सर्टिफिकेट

अगला लेख