Hanuman Chalisa

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 886 अंक और निफ्टी 264 अंक उछला

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (16:50 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर रिजर्व बैंक के नीतिगत दरों को यथावत बनाए रखने की उम्मीद और पिछले सत्र की भारी गिरावट के कारण हुई लिवाली के बल पर आज मंगलवार को शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी रही और इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी 1.56 प्रतिशत की बढ़त बनाने में सफल रहे। लेकिन इसके बावजूद भी बाजार पिछले सप्ताह के स्तर पर नहीं पहुंच सका।

ALSO READ: शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी जारी रही तेजी, सेंसेक्स 777 अंक उछला
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 886.51 अंक उठकर 57 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 57633.65 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेज (एनएसई) का निफ्टी 264.45 अंक बढ़कर 17176.70 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों में हुई जोरदार लिवाली के बल पर छोटी और मझौली कंपनियों में भी खरीद हुई जिससे बीएसई का मिडकैप 1.29 प्रतिशत बढ़कर 25161.62 अंक पर और स्मॉलकैप 1.14 प्रतिशत चढ़कर 28358.62 अंक पर रहा।
 
बीएसई में हुई चौतरफा लिवाली के बल पर सभी समूह हरे निशान में रहे। इसमें धातु 3.20 प्रतिशत, रियलटी 2.58 प्रतिशत, बैंकिंग 2.54 प्रतिशत और वित्त 2.05 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है। हेल्थकेयर में सबसे कम 0.19 प्रतिशत की बढ़त रही।
 
बीएसई में कुल 3,394 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2,331 में तेजी रही जबकि 946 में गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान 117 में कोई बदलाव नही हुआ। वैश्विक स्तर पर सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.17 प्रतिशत, जर्मनी का डेक्स 1.98 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.89 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.72 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16 प्रतिशत शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख