Mumbai Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 253 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

Webdunia
सोमवार, 10 जुलाई 2023 (10:47 IST)
Mumbai Share Market: विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में लिवाली से सोमवार को शेयर बाजार (share Market) मजबूती के रुख के साथ खुले। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 252.87 अंक की बढ़त के साथ 65,533.32 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी 76.1 अंक की बढ़त के साथ 19,407.90 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज 3 प्रतिशत की बढ़त में था। एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, ऐक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाभ में थे, वहीं एचसीएल टेक, टाइटन, पॉवर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे।
 
रुपए की कीमत 6 पैसे बढ़कर 82.55 प्रति डॉलर पर : घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से सोमवार को रुपया मजबूती के रुख के साथ खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.65 के भाव पर खुलने के बाद 82.55 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह इसके पिछले बंद भाव की तुलना में 6 पैसे की बढ़त है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.61 के भाव पर बंद हुआ था।
 
दुनिया की 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.45 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़कर 77.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा सकारात्मक वृहद आर्थिक संकेतों से रुपया मजबूती के रुख के साथ कारोबार कर रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

दिल्ली में ओखला अंडरपास यातायात के लिए क्यों हुआ बंद, जानिए वजह

MP : विवाद के बाद सरपंच ने की गोलीबारी, महिला की मौत, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

केदारनाथ धाम में हिमस्खलन, वायरल हुआ वीडियो

अगला लेख
More