वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,600 के पार

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (10:55 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में सकारात्मक शुरुआत की। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 286.36 अंक चढ़कर 59,089.69 पर था जबकि एनएसई निफ्टी 77.9 अंक बढ़कर 17,617.35 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, ऐक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर नेस्ले, पॉवरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट हुई। पिछले सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 36.74 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,803.33 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी 3.35 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,539.45 पर बंद हुआ था।
 
अन्य एशियाई बाजारों में सोल, टोकियो और हांगकांग के बाजार सोमवार को लाल निशान में थे जबकि शंघाई में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.9 फीसदी उछलकर 94.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8.79 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख