वैश्विक शेयर बाजारों के तेजी के रुख से सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16,200 के पार

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (11:27 IST)
मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के रुख के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 448.68 अंक चढ़ गया। निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 448.68 अंक बढ़कर 54,627.14 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 142.6 अंक चढ़कर 16,275.50 पर था।
 
सेंसेक्स में लार्सन एंड टुब्रो, एमएंडएम, ऐक्सिस बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और कोटक महिंद्रा बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और टाइटन में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में टोकियो, सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को लाभ के साथ बंद हुए।
 
पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 427.49 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,178.46 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 143.10 अंक यानी 0.89 प्रतिशत चढ़कर 16,132.90 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 925.22 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

अगला लेख