Hanuman Chalisa

मजबूती के संकेत से सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 11,350 अंक से ऊपर निकला

Webdunia
मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (10:53 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मजबूती का संकेत मिलने और विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से बंबई शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक ऊंचा रहा। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 342.50 अंक यानी 0.90 प्रतिशत ऊंचा होकर 38,524.58 अंक पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 101.75 अंक यानी 0.90 प्रतिशत बढ़कर 11,371.90 अंक पर पहुंच गया।
 
इस दौरान एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा करीब 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, पॉवर ग्रिड, टेक महिन्द्रा और स्टेट बैंक के शेयरों में भी तेजी का रुख रहा। इसके विपरीत टाइटन, सन फार्मा, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। इससे पहले सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 141.51 अंक यानी 0.37 प्रतिशत बढ़कर 38,182.08 अंक और एनएसई का निफ्टी 56.10 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़कर 11,270.15 अंक पर बंद हुआ।
 
शेयर बाजारों के आंकड़े बताते हैं कि सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शेयरों में 302.88 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया। कारोबारियों का कहना है कि अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती का रुख रहने और विदेशी कोषों की तरफ से निवेश प्रवाह जारी रहने से कारोबारी धारणा में सुधार रहा।
 
शंघाई, हांगकांग, टोकियो और सोल के बाजारों में मजबूती रही। उधर वॉल स्ट्रीट का बाजार कल सोमवार के कारोबार में मिले-जुले रुख में बंद हुआ। कच्चे तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड तेल 0.53 प्रतिशत बढ़कर 45.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

तालाबों को निगल गए भू-माफिया, बूंद-बूंद को तरसा इंदौर, क्या नर्मदा का चौथा चरण बचा पाएगा शहर?

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख