वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 से अधिक अंक चढ़ा

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (10:41 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच गुरुवार को सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने महत्वपूर्ण ब्याज दरों को शून्य के स्तर के करीब रखा है जिससे वैश्विक बाजारों का रुख सकारात्मक रहा। इससे घरेलू बाजारों की धारणा भी मजबूत हुई।
 
कारोबारियों ने कहा कि इस घोषणा के बाद ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूती के रुख के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 207.12 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,278.25 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 71.35 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,274.20 अंक पर था। बुधवार को सेंसेक्स 421.82 अंक और निफ्टी 97.70 अंक टूटा था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

ट्रंप की धमकी रही बेअसर, रूस के हमलों में यूक्रेन में 22 लोगों की मौत

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

अगला लेख