बड़े शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,650 के पार पहुंचा

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (11:40 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच टाइटन, विप्रो और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी के प्रवाह से भी घरेलू शेयर बाजार को बढ़त मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 520.85 अंक बढ़कर 59,295.57 पर था।
 
व्यापक एनएसई निफ्टी 163.4 अंक चढ़कर 17,685.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में टाइटन, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, इंफोसिस और ऐक्सिस बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल और नेस्ले के शेयरों में गिरावट हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोकियो, शंघाई और हांगकांग मध्य सत्र के सौदों में हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 310.71 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,774.72 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 17,522.45 अंक पर बंद हुआ।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत बढ़कर 100.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 369.06 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख