चीन के साथ तनाव की खबरों के बीच भारतीय शेयर बाजार धराशायी, निवेशकों के 34 हजार करोड़ रुपए मिनटों में स्वाहा

Webdunia
मंगलवार, 16 जून 2020 (16:49 IST)
मुंबई। लद्दाख सीमा चीन के साथ बढ़ रहे तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 600 अंक गिरकर 33,241 के स्तर पर आ गया है। निफ्टी में भी 200 अंकों की गिरावट आई।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के साथ अगर तनाव बरकरार रहता है तो बाजार में बुधवार को तेज बिकवाली देखने को मिल सकती है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सुबह से निवेशकों को तेजी का फायदा मिल रहा था। चीन के साथ बढ़ते तनाव की खबरों के बाद मिनटों में निवेशकों के 34 हजार करोड़ रुपए डूब गए।

मंगलवार सुबह सेंसेक्स 624.92 अंक ऊपर और निफ्टी 201.1 अंक की बढ़त के साथ खुला था। सीमा पर भारत-चीन के बीच तनाव झड़प में तब्दील हो गया।

सीमा पर चीन के साथ झड़प में भारत के 1 कर्नल और 2 जवानों की मौत हो गई है। हालांकि झड़प में चीनी सैनिकों की मौत होने की खबरें भी आ रही हैं। हालांकि सेंसेक्स 376.42 अंक की बढ़त के साथ 33,605.22 अंक पर बंद हुआ और निफ्टी 100.30 अंक के लाभ से 9,914 अंक पर बंद हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख