Share bazaar News: दूसरे दिन भी बाजार ने रचा इतिहास, शेयर बाजार ऑलटाइम हाई

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (11:12 IST)
Share bazaar News: वैश्विक बाजारों में तेजी तथा विदेशी प्रवाह के बीच स्थानीय शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex and Nifty) शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार 11वें दिन तेजी रही।
 
बीएसई (BSE) 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 255.46 अंक चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 67,774.46 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 70.05 अंक बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 20,173.15 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे, वहीं एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और ऐक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 294.69 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

VIDEO : कर्मचारियों ने बुजुर्ग दंपति को कराया घंटों इंतजार, CCTV पर देखा तो CEO ने दी अनोखी सजा

Uddhav Thackeray की देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में अब कौनसा नया टर्निंग पॉइंट

महाकाल मंदिर में 1 अरब 65 करोड़ का दान, पेटियों में 399 किलो चांदी और 1533 ग्राम सोने का चढ़ावा

2025 से NTA नहीं आयोजित करेगा नौकरियों की भर्ती परीक्षा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कारण

एक राष्ट्र, एक चुनाव के पीछे की भाजपा की मंशा साफ नहीं, क्या बोले वेणुगोपाल

सभी देखें

नवीनतम

One Nation-One Election : वन नेशन वन इलेक्शन बिल, व्हिप के बावजूद लोकसभा में BJP के 20 सांसद गायब, अब पार्टी क्या लेगी एक्शन

भागवत ने भारतीय जीवनशैली को दुनिया के सामने पेश करने की आवश्यकता पर दिया जोर

धर्म के आधार पर आरक्षण बढ़ाना चाहती है कांग्रेस, यह संविधान विरोधी, राज्यसभा में बोले अमित शाह

MP: डिजिटल अरेस्ट गिरोह को कमीशन पर मुहैया कराया बैंक खाता, 4 विद्यार्थी गिरफ्तार

VIDEO : कर्मचारियों ने बुजुर्ग दंपति को कराया घंटों इंतजार, CCTV पर देखा तो CEO ने दी अनोखी सजा

अगला लेख