रेपो दर में बढ़ोतरी के बीच शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 89 अंक चढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (17:10 IST)
मुंबई। आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों के दोनों मानक सूचकांक शुक्रवार को नीतिगत ब्याज दर में बढ़ोतरी के फैसले के बीच हल्की बढ़त लेकर बंद हुए। कारोबारियों के अनुसार पूंजी बाजारों में विदेशी पूंजी की आवक बनी रहने और कच्चे तेल के दाम में नरमी से भी सेंसेक्स और निफ्टी को समर्थन मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 89.13 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 58,387.93 अंक पर पहुंच गया।
 
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में एक समय 350.39 अंक की तेजी भी दर्ज की गई थी। हालांकि अंतिम घंटे में काफी उतार-चढ़ाव रहा लेकिन सेंसेक्स हल्की बढ़त बनाए रखने में सफल रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15.50 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 17,397.50 अंक पर बंद हुआ।
 
बाजार की गतिविधियों पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से नीतिगत दर में वृद्धि की घोषणा का भी असर पड़ा। आरबीआई ने रेपो दर को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 5.40 प्रतिशत कर दिया है, जो बीते 3 महीनों में की गई तीसरी बढ़ोतरी है। महामारी आने के पहले फरवरी, 2020 में रेपो दर 5.15 प्रतिशत थी।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत चढ़कर 94.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में खरीदारी का रुख बरकरार रखा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 1,474.77 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की खरीद की।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

क्या टैरिफ पर ढीले पड़े Donald Trump के तेवर, SCO समिट के बाद पोस्ट कर किया बड़ा दावा

Make in India को मिला ग्लोबल मंच, Maurit Suzuki ने 12 योरपीय देशों में भेजी पहली e VITARA

55 वर्षीय महिला ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, राजस्थान में सामने आया चौंकाने वाला मामला

Gold : सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, क्या आम आदमी की खरीदी से बाहर हो जाएगी पीली धातु

Share Bazaar गिरावट से उबरा, Sensex 555 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी

अगला लेख