शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन रही गिरावट, सेंसेक्स 59 अंक नुकसान में रहा

Webdunia
शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (17:35 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 59 अंक टूटकर बंद हुआ। पूर्वी यूरोप में व्याप्त भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट को देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।
 
30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान करीब 700 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 59.04 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,832.97 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.30 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,276.30 अंक पर बंद हुआ। मुख्य रूप से अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, रिलायंस, बजाज फाइनेंस और नेस्ले में 1.88 प्रतिशत तक की गिरावट से सेंसेक्स नुकसान में रहा। सेंसेक्स के कुल तीस में से 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। इसका कारण यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका है। अमेरिका तथा उसके सहयोगी देशों ने रूस पर यूक्रेन की सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ाने का आरोप लगाया है।
 
उन्होंने कहा कि इन आशंकाओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित माने जाने वाले अमेरिकी बॉन्ड और सोने में निवेश को तरजीह दी। रूस-यूक्रेन को लेकर तनाव के बीच एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.19 प्रतिशत गिरकर 90.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 1,242.10 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख