रूस यूक्रेन जंग टलने की उम्मीद में शेयर बाजार रहा बढ़त में, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा

Webdunia
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (11:04 IST)
मुंबई। यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने वाले रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा से उसके तेवर थोड़े नरम हो सकते हैं। ऐसा होने से युद्ध के हालात नहीं बनेंगे और इसी उम्मीद में वैश्विक बाजारों में आज बुधवार को सुधार देखा गया।
 
सेंसेक्स भी शुरुआती कारोबार में 342.41 अंक यानी 0.60 प्रतिशत उछलकर 57,643.09 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 105 अंक यानी 0.61 प्रतिशत चढ़कर 17,197.20 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। सिर्फ एलएंडटी, नेस्ले और एचयूएल के शेयर ही नुकसान में नजर आए।

 
एशिया के अन्य बाजारों में भी काफी हद तक सकारात्मक कारोबार देखा गया। अमेरिका, जापान और यूरोपीय देशों की तरफ से रूस के खिलाफ सख्त कदमों की घोषणा से जंग टलने की उम्मीद बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 96.74 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जो 1 दिन पहले के 99.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से सुधरा हुआ है। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकासी जारी रखी है। शेयर बाजार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 3,245.52 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख