शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, प्रमुख शेयरों ने लगाया गोता

Webdunia
बुधवार, 24 अगस्त 2022 (11:46 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के कारण शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 82.36 अंक चढ़कर 59,113.66 पर पहुंच गया था लेकिन बाद गिरावट में चला गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 27.9 अंक बढ़कर 17,605.40 पर पहुंच गया लेकिन इस गति को आगे बढ़ाने में विफल रहा।
 
शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद सेंसेक्स 146.56 अंक गिरकर 58,884.74 पर और निफ्टी 43.95 अंक गिरकर 17,533.55 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और पॉवर ग्रिड के शेयर लाभ में थे।
 
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी कंपोजिट लाभ में कारोबार कर रहा था। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को नुकसान रहा था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 563 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: विश्व गुरु का माहौल पूरी तरह फेल हुआ, लोकसभा में बोलीं डिंपल यादव

वीडियो कॉल पर महिला ने किया सुसाइड, कॉल चलता रहा, दरवाजा तोड़कर जो भी अंदर गया आंखें फटी रह गईं

Share bazaar: तीन दिनों की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, Sensex 447 और Nifty 140 अंक चढ़ा

भारत के शहरों को जलवायु क़हर से बचने के लिए कसनी होगी कमर

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कम्प्यूटर Jio PC

अगला लेख