दिवाली बाद घरेलू शेयर बाजारों में आया उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2023 (11:37 IST)
Share bazaar News: वैश्विक बाजारों (global markets) में तेजी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में उछाल आया। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 645.08 अंक उछलकर 65,578.95 पर पहुंच गया। निफ्टी (Nifty) 209.8 अंक चढ़कर 19,653.35 पर रहा।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और ऐक्सिस बैंक के शेयर फायदे में रहे। पॉवर ग्रिड, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान और जापान का निक्की फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,244.44 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिटेन में वोटों की गिनती, ऋषि सुनक की पार्टी पिछड़ी, लेबर पार्टी को भारी बढ़त

Live : अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के शिकार लोगों से मिले

असम में बाढ़ का कहर, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित, 57,018 हेक्टेयर भूमि जलमग्न

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

अगला लेख
More