शेयर बाजार में 6 दिन से जारी तेजी का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 306 अंक टूटकर 56,000 अंक से नीचे आया

Webdunia
सोमवार, 25 जुलाई 2022 (16:50 IST)
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को पिछले 6 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी के सिलसिले पर ब्रेक लगा और सेंसेक्स 306 अंक टूटकर 56,000 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी से बाजार नीचे आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 306.01 अंक यानी 0.55 प्रतिशत के नुकसान के साथ 55,766.22 अंक पर बंद हुआ।
 
यह कारोबार के दौरान यह 535.15 अंक तक गिर गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.45 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,631 अंक पर बंद हुआ। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि निवेशकों की वाहन, तेल एवं गैस और दूरसंचार शेयरों में मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजार में पिछले 6 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बुधवार को बैठक से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 3.80 प्रतिशत की गिरावट आई। रिलायंस इंडरस्ट्रीज का शेयर 3.31 प्रतिशत नीचे आया। मारुति सुजुकी इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और नेस्ले के शेयर भी नुकसान में रहे, वहीं दूसरी तरफ टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर लाभ के साथ बंद हुए।
 
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजार दोपहर के कारोबार में मजबूत थे। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को गिरावट लेकर बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.24 प्रतिशत चढ़कर 104.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 675.45 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

Lok Sabha Election : गुजरात में BJP की पूनम माडम सबसे अमीर उम्मीवार, BSP की रेखा सबसे गरीब

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

अगला लेख