शिवरात्रि : शिव-शक्ति के मिलन का पर्व

- ओम प्रकाश पांडेय

Webdunia
ND

तत्ववेत्ताओं ने शिव के स्वरूप को चिन्मय और उसकी सहजसिद्ध चैतन्य शक्ति के संयुक्त रूप में अनुभूत किया। सहजसिद्ध अर्थात जैसे पुष्प में गंध, वायु में स्पर्श, अग्नि में ताप आदि। चिन्मय व चैतन्यता में भी यही संबंध है। चिन्मय के बिना चैतन्यता क्रियाशील नहीं हो पाती है और चैतन्यता के अभाव में चिन्मयता अबोधगम्य हो जाता है।

चैतन्यता ही वह इक्षण शक्ति है जिसके 'इ' कार से संयुक्त होने पर 'शव' रूपेण निर्विकल्प-शांत चिन्मय 'शिव' के कल्याणकारी स्वरूप में व्यक्त हो उठता है। चिन्मय व चैतन्यता की इक्षण-शक्ति के युग्म से निरूपित हुआ शिव का यह स्वरूप ही सृष्टि का मूल कारक होने के कारण 'अर्धनारीश्वर' का पर्यायवाची बना।

कुछ अन्य तत्व ज्ञानियों में शिव के चित्शक्ति स्वरूप द्वैत भाव के प्रकारांतर विस्तार को पंचधा प्रकृति के रूप में भी स्वीकार किया। उनकी मान्यता में चित्शक्ति से चैतन्यशक्ति, उससे आनंद, इससे इच्छा, ज्ञान तथा अंतत क्रिया उद्भूत हुई। यही पाँच शक्तियाँ प्रतीकात्मक रूप से क्रमशः शिव के पाँच मुखों के रूप में अर्थात ईशान, तत्पुरुष, अघोर, वामदेव व सद्योजात के नाम से विख्यात हुए।

ND
इन्हीं से क्रमशः आनंद, विज्ञान, मन, प्राण व वाक रूपी पाँच अव्यय की उत्पत्ति हुई। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली शिवरात्रि तिथि, वस्तुतः शिव और शक्ति के महामिलन का अनमोल क्षण है। इसकी प्रामाणिकता शीत से मुक्ति व वसंत के मधुमास की संधि रूप में प्रत्यक्ष अनुभव की जा सकती है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dussehra ke Upay: दशहरे पर करें रात में ये 5 अचूक उपाय और सभी समस्याओं से मुक्ति पाएं

Navratri Special : उत्तराखंड के इस मंदिर में छिपे हैं अनोखे चुम्बकीय रहस्य, वैज्ञानिक भी नहीं खोज पाए हैं कारण

Navratri 2024: कौन से हैं माता के सोलह श्रृंगार, जानिए हर श्रृंगार का क्या है महत्व

Diwali date 2024: विभिन्न पंचांग, पंडित और ज्योतिषी क्या कहते हैं दिवाली की तारीख 31 अक्टूबर या 1 नवंबर 2024 को लेकर?

Shardiya navratri Sandhi puja: शारदीय नवरात्रि में संधि पूजा कब होगी, क्या है इसका महत्व, मुहूर्त और समय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिल सकता है आज किस्मत का साथ, पढ़ें 07 अक्टूबर का दैनिक राशिफल

Navratri Panchami devi Skanda Mata: शारदीय नवरात्रि की पंचमी की देवी स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, आरती, कथा और शुभ मुहूर्त

07 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

07 अक्टूबर 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope October 2024: इस हफ्ते किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें 07 से 13 अक्टूबर का साप्ताहिक राशिफल