Hanuman Chalisa

शिवरात्रि और महाशिवरात्रि के 5 खास अंतर

WD Feature Desk
Shivratri and Mahashivratri: 8 मार्च को 2024 शुक्रवार को महाशिवरा‍‍त्रि का महापर्व मनाया जाएगा। कभी आपने यह नहीं सुना होगा कि होली या महाहोली, दीपावली या महादीवावली, नवरात्रि या महानवरात्रि। लेकिन आपने दो शब्द कैलेंडर में पढ़ें होंगे, एक शिवरात्रि और दूसरा महाशिवरात्रि। महा शिवरात्रि और शिवरात्रि में क्या अंतर है?
 
शिवरात्रि और महाशिवरात्रि के बीच का अंतर ( Difference between shivratri and mahashivratri):
 
फाल्गुनकृष्णचतुर्दश्यामादिदेवो महानिशि। 
शिवलिंगतयोद्भूत: कोटिसूर्यसमप्रभ:॥
 
1. प्रतिमाह आने वाली कृष्ण चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि कहा जाता है जबकि फाल्गुन माह के कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्र‍ि कहते हैं।
 
2. प्रतिवर्ष श्रावण माह में आने वाली कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि का पर्व मनाते हैं जबकि कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्र‍ि का त्योहार मनाते हैं। प्रलय की बेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से भस्म कर देते हैं। 
3. फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि में आदिदेव भगवान शिव करोड़ों सूर्यों के समान प्रभाव वाले लिंग रूप में प्रकट हुए थे, जबकि श्रावण शिवरात्रि के दिन शिवजी ने हलाहल नामक विष को अपने कंठ में रख लिया था। इसीलिए श्रावण माह में शिवजी को जल और दूध अर्पित करने का प्रचलन है।
 
4. फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन भगवान शंकर की माता पार्वती के साथ शादी भी हुई थी। जबकि शिवरात्रि के दिन शिवजी के दिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
 
5. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि में चंदमा सूर्य के नजदीक होता है। उसी समय जीवनरूपी चंद्रमा का शिवरूपी सूर्य के साथ योग-मिलन होता है। सूर्य देव इस समय पूर्णत: उत्तरायण में आ चुके होते हैं तथा ऋतु परिवर्तन का यह समय अत्यन्त शुभ कहा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 जून, 2026)

18 June Birthday: आपको 18 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

12 वर्षों के बाद बृहस्पति का गुरु पुष्य योग के दिन पुष्‍य नक्षत्र में गोचर, तुरंत करें 5 उपाय

प्रद्युम्न चतुर्थी 2026: जानिए व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

अगला लेख