Biodata Maker

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 वस्तुएं

भूलकर भी शिवजलिंग पर न चढ़ाएं ये वस्तुएं, शिवजी हो जाएंगे नाराज

WD Feature Desk
Shivling par kya nahi chadhana chahiye: श्रावण मास, सोमवार, प्रदोष या महाशिवरात्रि पर जब भी शिवजी की पूजा करें तो शिवलिंग पर क्या अर्पित कर रहे हैं और क्या नहीं इसका विशेष ध्यान रखें अन्यथा शिवजी नाराज हो सकते हैं। शिवलिंग पर अनजाने में कहीं आप ऐसी चीजें तो नहीं अर्पित कर रहे हैं जिससे अशुभ फल मिल रहा हो। आओ जानते हैं ऐसी ही 5 चीजें जो शिवलिंग पर अर्पित नहीं की जाती है।
ALSO READ: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग एक साथ मिलेगा 3 व्रतों का फल यानी तिगुना लाभ
1. तुलसी का पत्ता : शिवलिंग पर भूलकर भी तुलसी का पत्ता न चढ़ाएं। तुलसी पहले वृंदा के रूप में जालंधर की पत्नी थी, जिसका शिवजी ने वध किया था। वृंदा इससे दु:खी होकर बाद में तुलसी का पौधा बन गई थी। इसलिए भगवान शिव को उन्होंने अपने आलौकिक और देवीय गुणों वाले तत्वों से वंचित कर दिया। दूसरा भगवान विष्णु ने तुलसी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया है इसलिए भी शिवलिंग पर तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए।
 
2. कुमकुम या रोली: कुमकुम और रोली भी शिवलिंग पर नहीं लगायी जाती है। यह विष्णुप्रिया लक्ष्मी और सुहाग का प्रतीक है। इसलिए इसे भी अर्पित नहीं किया जाता है।
ALSO READ: महाशिवरात्रि पर 250 साल बाद बन रहे हैं 5 दुर्लभ संयोग, पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ
3. नारियल : शिवजी को नारियल या नारियल का पानी भी अर्पित नहीं किया जाता, क्योंकि नारियल को श्रीफल कहते हैं। श्रीफल यानी की लक्ष्मी माता का स्वरूप। माता लक्ष्मी को शिवजी को कैसे अर्पित कर सकते हैं? शिव पर अर्पित होने के बाद नारियल या नारियल पानी ग्रहण योग्य नहीं रह जाता है और शिवजी नाराज हो जाते हैं।
 
4. सिंदूर : शिव पुराण में महादेव को विनाशक बताया गया हैं। कारण यह है कि भगवान शिव वैरागी हैं और वैरागी लोग अपने माथे पर राख डालते हैं, सिंदूर नहीं। सिंदूर सुगाह का प्रतीक है।
5. तिल : कई लोग जल या दूध अर्पित करते वक्त उसमें काले तिल मिलाकर अर्पित करते हैं। तिल को भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न हुआ माना जाता और इसे शनिदेव एवं पितरों को ही अर्पित किया जाता है। इसलिए इसे भगवान शिव को नहीं अर्पित किया जाना चाहिए।
 
इसके अलावा केतकी फूल, लाल फूल, हल्दी, चावल, शंख से जल आदि भी अर्पित नहीं करते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Karwa chauth 2025 date: करवा चौथ कब है वर्ष 2025 में?

Narak chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी कब है 19 या 20 अक्टूबर 2025, रूप चौदस का स्नान कब होगा?

Weekly Horoscope October 2025: सितारे आपके द्वार! अक्टूबर का नया सप्ताह, जानें किस्मत, करियर और प्रेम का हाल

India Pakistan War: क्या सच में मिट जाएगा पाकिस्तान का वजूद, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र?

धन बढ़ाने के 5 प्राचीन रहस्य, सनातन धर्म में है इसका उल्लेख

सभी देखें

धर्म संसार

07 October Birthday: आपको 7 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अक्टूबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Pushya nakshatra 2025: दिवाली से पहले खरीदारी के लिए पुष्‍य नक्षत्र का योग, जानिए 5 खास बातें

Kartik maas 2025: कार्तिक मास के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Sharad purnima wishes: अमृत की बूंदों जैसी चांदनी, शरद पूर्णिमा पर परिजनों को भेजिए आपसी प्रेम को बढ़ाते ये प्यारे शुभकामना संदेश

अगला लेख