कौन कर सकता है श्राद्ध? विशेष जानकारी...

Webdunia
अपने परिवार के कल्याण हेतु पितरों का श्रद्धापूर्वक तर्पण करना चाहिए। यदि उन्हें सम्मानपूर्वक तर्पण मिलता है तो वे गृहस्थ वंशज को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। यदि उन्हें कुछ नहीं मिलता और वे निराश होकर शाप देकर लौट जाते हैं। 
 
श्राद्ध के प्रकार 
 
नित्य- यह श्राद्ध के दिनों में मृतक के निधन की तिथि पर किया जाता है।
 
नैमित्तिक- किसी विशेष पारिवारिक उत्सव, जैसे पुत्र जन्म पर मृतक को याद कर किया जाता है। 
 
काम्य- यह श्राद्ध किसी विशेष मनौती के लिए कृत्तिका या रोहिणी नक्षत्र में किया जाता है। 
 
 जानिए कौन-कौन हैं श्राद्ध करने के अधिकारी... 
 
श्राद्ध के अधिकारी : पिता का श्राद्ध पुत्र को ही करना चाहिए। पुत्र के न होने पर पत्नी श्राद्ध कर सकती है। पत्नी न होने पर सगे भाई को श्राद्ध करना चाहिए। एक से अधिक पुत्र होने पर सबसे बड़ा पुत्र श्राद्ध करता है। पुत्री का पति एवं पुत्री का पुत्र भी श्राद्ध के अधिकारी हैं। पुत्र के न होने पर पौत्र या प्रपौत्र भी श्राद्ध कर सकते हैं। 
 
पुत्र, पौत्र या प्रपौत्र के न होने पर विधवा स्त्री श्राद्ध कर सकती है। पत्नी का श्राद्ध व्यक्ति तभी कर सकता है, जब कोई पुत्र न हो। पुत्र, पौत्र या पुत्री का पुत्र न होने पर भतीजा भी श्राद्ध कर सकता है। गोद लिया पुत्र भी श्राद्ध का अधिकारी माना गया है। 

ALSO READ: 25 सितंबर से श्राद्ध पक्ष, ये 16 दिन रहेंगे 'पितृ-आराधना' के लिए सर्वश्रेष्ठ

ALSO READ: आश्विन कृष्ण पक्ष का पाक्षिक पंचांग, 9 अक्टूबर को होगी श्राद्ध पक्ष की समाप्ति

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या घर में कुत्ता पालना चाहिए? जानिए ज्योतिष और धर्मशास्त्रों के नियम

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

एक माह में 2 ग्रहण, 7 को सूर्य और 21 को चंद्र ग्रहण से घट सकती है सबसे बड़ी घटना

भविष्यवाणी: क्या फिर से होगा पहलगाम जैसा आतंकवादी हमला, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र, अमेरिका की चाल

जब धर्मराज युधिष्ठिर ने शरणागत कुत्ते के लिए छोड़ दिया था स्वर्ग, फिर क्या हुआ? पढ़िए महाभारत की कथा

सभी देखें

धर्म संसार

19 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

19 अगस्त 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अजा जया एकादशी व्रत रखने का महत्व और पारण का समय

कलियुग के राजा राहु को कैसे काबू में रख सकते हैं?

सितंबर माह 2025 में कब कब है एकादशी?

अगला लेख