भगवान शिव के 15 संदेश गृहस्थ-जीवन के लिए

Webdunia
एक बार पार्वती जी भगवान शंकर जी के साथ सत्संग कर रही थीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से पूछा, गृहस्थ लोगों का कल्याण किस तरह हो सकता है? 
शंकर जी ने बताया़ ''ऐसे गृहस्थ पर सभी देवता, ऋषि एवं महर्षि प्रसन्न रहते हैं जिनमें यह गुण हो.... 
 
1. सच बोलना, 
 
2. सभी प्राणियों पर दया करना, 
 
3.  मन एवं इंद्रियों पर संयम रखना
 
4.  सामर्थ्य के अनुसार सेवा-परोपकार करना 
 
5.  माता-पिता एवं बुजुर्गों की सेवा 

6. शील एवं सदाचार से संपन्न रहना, 
 
7. अतिथियों की सेवा को तत्पर रहना 
8. क्षमाशील रहना 
 
9. धर्मपूर्वक धन का उपार्जन करना 
 
भगवान शिव ने आगे बताया....

10.  जो दूसरों के धन पर लालच नहीं रखता, 
 
11.  जो पराई स्त्री को वासना की नजर से नहीं देखता, 
12.  जो किसी की निंदा-चुगली नहीं करता
 
13.  जो सबके प्रति मैत्री और दया भाव रखता है, 
 
14.  जो सौम्य वाणी बोलता है
 
15. स्वेच्छाचार से दूर रहता है, ऐसा आदर्श व्यक्ति सुखी गृहस्थ होता है। स्वर्गगामी होता है।
 
भगवान शिव ने माता पार्वती को आगे बताया कि....

भगवान शिव ने माता पार्वती को आगे बताया कि मनुष्य को जीवन में सदा शुभ कर्म ही करते रहना चाहिए। शुभ कर्मों का शुभ फल प्राप्त होता है और शुभ प्रारब्ध बनता है। मनुष्य जैसा कर्म करता है, वैसा ही प्रारब्ध बनता है।

प्रारब्ध अत्यंत बलवान होता है, उसी के अनुसार जीव भोग करता है। प्राणी भले ही प्रमाद में पड़कर सो जाए, परंतु उसका प्रारब्ध सदैव जागता रहता है। इसलिए हमेशा सत्कर्म करते रहना चाहिए। 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सावन मास के सोमवार को शिवलिंग के रुद्राभिषेक से मिलते हैं ये 5 लाभ

कुंभ राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, युद्ध का बजेगा बिगुल, समुद्र में उठेगा तूफान, धरती पर आएगा भूकंप

दूसरे सोमवार के दिन कामिका एकादशी का संयोग, व्रत का मिलेगा दोगुना फल, इस तरह से करें उपवास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए सावन में जरूर करें शिव जी का ये उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

21 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

21 जुलाई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

July 2025 Hindu Calendar : 21 से 27 जुलाई का साप्ताहिक पंचांग, जानें सप्ताह के 7 दिन के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों को आज मिल सकती है मनचाही मंज़िल, पढ़ें 20 जुलाई का राशिफल (12 राशियां)

20 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख