sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सावन माह में हरियाली अमावस्या पर शिवजी की करें इस तरह पूजा, लगाएं ये भोग तो मिलेगा मनचाहा वरदान

Advertiesment
हमें फॉलो करें हरियाली अमावस्या 2025

WD Feature Desk

, बुधवार, 23 जुलाई 2025 (17:03 IST)
24 जुलाई 2025 गुरुवार को हरियाली अमावस्या रहेगी। इस दिन वृक्षारोपण करना, दीपदान करना, नांदीमुख श्राद्ध करना और व्रत रखने का विधान है परंतु यह सावन माह की अमावस्या है, इसलिए इसमें शिवजी और हनुमानजी की विशेष पूजा अर्चना होती है। यदि आप शिवजी की पूजा कर रहे हैं तो इस विधि से करेंगे और लगाएंगे ये विशेष भोग तो शिवजी प्रसन्न होकर देंगे मनचाहा वरदान।
 
1. शिव पूजा: हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव को सफेद आंकड़े के फूल, बिल्व पत्र और भांग, धतूरा चढ़ाएं। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से करना चाहिए। शिव की पूजा के बाद मन ही मन कुश आसन पर बैठकर शिवजी के मंत्रों का जप करें। यह विलक्षण सिद्धि व मनचाहे लाभ देने वाला प्रयोग है।
 
2. शिव भोग: हरियाली अमावस्या पर शिव को लगाएं मालपूए और खीर का भोग तो मिलेगा आपको मनचाहा वरदान। इसलिए घर में विशेष खीर-मालपूए बनाएं और भोग लगाएं। स्वयं भी खाएं और अधिक से अधिक लोगों को खिलाएं। यह सबसे सटीक उपाय है हरियाली अमावस्या का। 
 
3. तीन प्रकार से करें शिव पूजा: शिवजी के मंत्रों का जप करें, दूसरा अभिषेक करें और तीसरा हवन करें। 
 
ऐसे करें शिवलिंग की पूजा:-
  • सबसे पहले शिवलिंग का जलाभिषेक करें।
  • इसके बाद धूप दीप प्रज्वलित करें।
  • इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, चंदन आदि अर्पित करें।
  • फिर नाग देवता पर बेलपत्र, फूल आदि अर्पित करें।
  • फिर गलंतिका पर चंदन का टीका लगाएं।
  • फिर शिवलिंग के नीचे आसपास माता पार्वती की पूजा करें।
  • इसके बाद सोमसूत्र के पास विराजमान अशोक सुंदरी की पूजा करें। 
  • इसके बाद भगवान गणेश एवं कार्तिकेय की पूजा करें।
  • इसके बाद जलाधारी पर भी चंदन, फूल आदि अर्पित करें।
  • शिवलिंग के आगे मध्य में और ठीक पीछे के स्थान पर भी चंदन लगाएं।
  • इसके बाद नैवेद्य अर्पित करें और अंत में नंदी भगवान को चंदन का टीका लगाकर उनकी पूजा करें। 
  • सबसे अंत में आरती करके प्रसाद का वितरण करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ