Publish Date: Mon, 05 Aug 2013 (12:03 IST)
Updated Date: Fri, 19 Jul 2024 (16:50 IST)
श्रावण को बहुत ही पवित्र माह माना गया है। इस दौरान शिवजी का अभिषेक करने से बहुत पुण्य मिलता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वैसे तो सच्चे मन से की गई कोई भी पूजा से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं लेकिन अगर राशि अनुरूप मंत्रों के माध्यम से सोमवार को भोलेनाथ का अभिषेक किया जाए तो विशेष फल प्राप्त होते हैं...
पढ़ें बारह राशियों के मंत्र और शिवाभिषेक का महत्व :-
मेष राशि के जातक ॐ तेजोनिधये नम: मंत्र का पाठ करें व दही से शिवजी का अभिषेक करें।
वृषभ राशि के जातक ॐ मंगलाय नम: का पाठ करते हुए शक्कर मिश्रित जल से भोलेनाथ का अभिषेक करें।
मिथुन राशि के जातक ॐ वागीशाय नम: का पाठ करते हुए हल्दी मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
कर्क राशि के जातक ॐ महाभुजाय नम: का जप करते हुए शिवजी को काले तिल और जल से अभिषेक करें।
सिंह राशि के जातक ॐ बभ्रवे नम: का जाप करते हुए सौंफ मिश्रित जल से भोलेनाथ को चढ़ाएं।
कन्या राशि के जातक ॐ जीवाय नम: का जाप करते हुए पीली सरसों जल में मिलाकर शिवजी के अवतार रुद्र को अर्पित करें।
तुला राशि के जातक ॐ भूमिपुत्राय नम: का जाप करें और जल तथा बिल्वपत्र शिव-पार्वती को चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि के जातक ॐ महिप्रियाय नम: का जप करें और दूध से शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय को स्नान कराएं।
धनु राशि के जातक ॐ सोमयाय नम: का पाठ करें और शुद्ध घी से शिवजी का अभिषेक करें।
मकर राशि के जातक ॐ गंगाधराय नम: का पाठ करें और जल में अक्षत मिला शिवजी का अभिषेक करें।
कुंभ राशि के जातक ॐ भास्कराय नम: का जप करें और गुड़ मिश्रित जल शिवजी को अर्पण करें।
मीन राशि के जातक ॐ भास्कराय नम: के पाठ के साथ हरी इलायची मिश्रित जल से भोलेनाथ का अभिषेक करें।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें