Hanuman Chalisa

सोमवार विशेष : क्यों करें सावन सोमवार व्रत, मिलेगा क्या शुभ फल

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार का ग्रह चंद्र ग्रह है। सोमवार की प्रकृति सम है। यह भगवान शिव और चंद्रदेव का दिन है। जीवन में सुख, मानसिक शांति और अच्छी सेहत के लिए सोमवार के दिन उपवास रखना चाहिए। यदि कुंडली में चंद्र की स्थिति निम्निलिखित अनुसार है तो सोमवार का व्रत करना चाहिए। आओ जानते हैं कि सोमवार और सावन सोमवार का व्रत किसे रखना चाहिए। 
 
सावन सोमवार के व्रत के साथ ही एकादशी और प्रदोष के व्रत निरंतर रखने से चंद्र का दुष्प्रभाव दूर होकर जीवन में सुख शांति प्राप्ति होती है।
 
1.  सावन सोमवार के दिन उन लोगों को उपवास रखना चाहिए जिनका स्वभाव ज्यादा उग्र है। इससे उनकी उग्रता में कमी होगी। यदि प्रकृति गर्म है तो भी यह उपवास रख सकते हैं।
 
2. यदि कुंडली में चंद्र ग्रह शनि के साथ है तो यह विष योग माना जाता है। उपाय के साथ ही  सावन सोमवार व्रत रखना चाहिए।
 
3. यदि कुंडली में राहु और केतु के साथ भी यदि चंद्र स्थिति है तो उपाय के साथ ही सावन सोमवार व्रत रखना चाहिए।
 
4. यदि चंद्र छठे, सातवें और आठवें भाव में हो तो भी उपाय के साथ ही सावन सोमवार व्रत रखना चाहिए।
 
5. किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी है या लगातार तनाव बना रहता है तो चंद्र के उपाय करके सावन सोमवार का व्रत भी करना चाहिए।
 
6. माता किसी भी प्राकार से हर वक्त बीमार रहती है तो भी उनके लिए सावन सोमवार का व्रत रखना चाहिए।
 
7. चंद्रमा वृषभ में उच्च, वृश्चिक में नीच का होता है। यदि नीच का हो या अष्टम में हो तो उपाय के साथ ही सावन सोमवार सोमवार का व्रत रखें। 
 
8. यदि आपकी राशि कर्क है तो भी आप सावन सोमवार का व्रत रखें।
 
9. चंद्र खराब होने की स्थिति में दुध देने वाला जानवर मर जाए। यदि घोड़ा पाल रखा हो तो उसकी मृत्यु भी तय है, किंतु आमतौर पर अब लोगों के यहां ये जानवर नहीं होते। माता का बीमार होना या घर के जल के स्रोतों का सूख जाना भी चंद्र के अशुभ होने की निशानी है। महसूस करने की क्षमता क्षीण हो जाती है। यदि ऐसी स्थिति है तो भी चंद्र के उपास के साथ ही सोमवार का व्रत रखना चाहिए। राहु, केतु या शनि के साथ होने से तथा उनकी दृष्टि चंद्र पर पड़ने से चंद्र अशुभ हो जाता है। मानसिक रोगों का कारण भी चंद्र को माना गया है। यदि ऐसी स्थिति है तो भी चंद्र के पूजन के साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखना चाहिए।
 
10. यदि कोई लड़की अच्छा वर चाहती है तो उसे भी शिवजी की आराधना के साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखना चाहिए।
 
उपाय : प्रतिदिन माता के पैर छूना। शिव की भक्ति। सावन सोमवार का व्रत। पानी या दूध को साफ पात्र में सिरहाने रखकर सोएं और सुबह कीकर के वृक्ष की जड़ में डाल दें। चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बेल, दही और मोती दान करना चाहिए।

ALSO READ: श्रावण मास 2021 : 4 सोमवार के 4 श्रेष्ठ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा कई गुना शुभ फल

ALSO READ: Mahakal Sawari Ujjain: 7 साल बाद 7 सोमवार, बाबा महाकाल की निकलेगी 7 सवारी


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 जून, 2026)

21 June Birthday: आपको 21 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य दक्षिणायन 2026: 21 जून से या कर्क संक्रांति से? जानिए कब शुरू होता है उत्तरायण पर्व

Weekly Horoscope 22-28 June 2026: इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

अगला लेख