Hanuman Chalisa

श्रीकृष्ण को चुटकुले सुनाने वाली विशाखा कौन थीं?

अनिरुद्ध जोशी
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार श्रीजी राधारानी की 8 सखियां थीं। अष्टसखियों के नाम हैं- 1. ललिता, 2. विशाखा, 3. चित्रा, 4. इंदुलेखा, 5. चंपकलता, 6. रंगदेवी, 7. तुंगविद्या और 8. सुदेवी। राधारानी की इन आठ सखियों को ही "अष्टसखी" कहा जाता है। श्रीधाम वृंदावन में इन अष्टसखियों का मंदिर भी स्थित है। आओ इस बार जानते हैं विशाखा के बारे में संक्षिप्त जानकारी।

ALSO READ: श्रीकृष्‍ण राधा की सखी ललिता के 7 रहस्य जानकर चौंक जाएंगे
1. पुराणों के अनुसार विशाखा का निवास स्थान आंजनौक था। आंजनौक गांव नंदगाव से लगभग 5 मील आग्नेय कोण में स्थित है। 
 
2. कहते हैं कि इसी स्थान पर श्री कृष्ण ने अपनी प्रेमिका राधा के नेत्रों में अंजन लगाया था इसीलिए इसका नाम अंजनौक पड़ा।
 
 
3. कहते हैं कि वह श्रीकृष्ण को चुटकुले सुनाती और उन्हें चंदन का लेप लगाती थी। विशाखा राधा व कृष्ण के बीच दूती का कार्य करती थीं।
 
4. उनके पिता का नाम श्रीपावन गोप और माता का नाम देवदानी गोपी था।
 
5. वृन्दावन के निधिवन में विशाखा नाम का एक कुंड है। कहते हैं कि रासलीला के दौरान श्रीकृष्‍ण ने राधा की सखी विशाखा की प्यास बुझाने के लिए अपनी बांसुरी से विशाखा कुंड खोद दिया था और कुछ मानते हैं कि श्रीराधा ने अपने वेणु से कुण्ड प्रकाश कर उसके मीठे, सुस्वादु जल से प्रियसखी विशाखा की और अन्य सखियों की प्यास बुझाई थी। कालान्तर में प्रसिद्ध भक्ति संगीतज्ञ स्वामी हरिदास ने इस विशाखा कुण्ड से श्री बांकेबिहारी ठाकुर जी की प्रतिमा को प्राप्त किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शनि जयंती 2026: कैसे हुआ था शनि भगवान का जन्म, जानिए रहस्य

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

अगला लेख