बुध ग्रह के लिए पूजें संगमेश्वर महादेव को

69वें महादेव लिंग संगमेश्वर (बुध ग्रह के आधिपत्य)

ज्योतिर्विद सीता शर्मा
बुध ग्रह के लिए गन्ने के रस से पूजें संगमेश्वर महादेव को
FILE


पौराणिक कथा : स्कंदपुराण के अवंतिखण्ड में कलिंग देश का राजा सुबाहु मध्यांह में होने वाले प्रतिदिन के सिरदर्द से व्यथित रहता था। वह अज्ञात प्रेरणावश महाकाल वन स्थित उस स्थान पर स्नान करने गया जहां गंगा, नीलगंगा तथा क्षिप्रा का संगम हो रहा था। स्नान कर उसने संगम स्थल का जल पास में बने महादेव को अर्पित किया, जिसके प्रभाव से उसके सिर का दर्द समाप्त हो गया।

सुबाहु ने अपनी पत्नी विशालाक्षी को बताया कि पूर्व जन्म में वह शूद्र था तथा वेदों की निंदा करता था। इस कारण उसका अपने पुत्र और पत्नी से बिछोह हो गया था। अगले जन्म में क्षिप्रा नदी में कछुआ बनने तथा तुम्हारे कबूतरी बनने से हमारे बीच सामंजस्य बना हुआ था।

एक दिन मैंने तुम्हारे सिर पर जोर से मारा और तुम्हें संगमेश्वर के पास लाया। दर्शन करते-करते ही हम दोनों को एक ही पारथी ने मार दिया। पिछले जन्म के इन्हीं दोषों की वजह से मेरे सिर में दर्द रहा करता था। इस जन्म में हमारा इसी मंदिर में पुन: संगम हुआ इसलिए यह संगमेश्वर महादेव कहलाएंगें।

यह मंदिर उज्जैन में राम सीढ़ी पर स्थित है।

विशेष- शुक्ल पक्ष की पंचमी को पूजन और अभिषेक से अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है। बुध ग्रह की शांति के लिए श्रावण मास में गन्ने के रस से रूद्राभिषेक करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

दान- मूंग, कांस्य, पात्र, घी, मिश्री

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य कर्क संक्रांति कब रहेगी, क्या है इसका महत्व?

क्या 12 ही महीने बर्फ से ढका रहता है बाबा अमरनाथ का शिवलिंग? जानिए हिम शिवलिंग के रहस्य

श्रावण माह में इस बार कितने सोमवार हैं और किस तारीख को, जानिए

वर्ष 2025 में कब से शुरू हो रहा है सावन माह का सोमवार, जानिए श्रावण मास डेट एंड पूजा टाइम

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 08 जुलाई का राशिफल, आज इन 04 राशियों को रहना होगा सतर्क

सावन मास में लाल किताब के ये अचूक 9 उपाय दूर करेंगे जीवन भर का संकट और होगी धन की वर्षा

08 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

08 जुलाई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ