Hanuman Chalisa

श्रीकृष्ण की तरह रहते हैं अद्भुत स्वामी

Webdunia
बुधवार, 27 अप्रैल 2016 (12:17 IST)
उज्जैन में सिंहस्थ चल रहा है। यहां देश-विदेश से लाखों साधु डेरा डाले हुए हैं। लेकिन एक ऐसे भी साधु हैं, जो उज्जैन के ही हैं और वे पूरे मेला क्षेत्र में श्रीकृष्ण का वेश धारण करके घूमते रहते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने यह वेश पिछले 12 वर्ष से बना रखा है।
 
अद्भुत स्वामी श्रीकृष्ण साधु के अनुसार संपूर्ण जगत कृष्णमय है। स्वामीजी के अनुसार वे श्रीकृष्ण की लीलाओं का ही प्रचार कर रहे हैं। श्रीकृष्ण जैसी वेशभूषा में रहने वाले स्वामीजी में एक अलग खासियत यह है कि इन्होंने काला चश्मा भी लगा रखा है।
 
आगर रोड, उज्जैन निवासी स्वामीजी ने पैरों में कंगन, रंग-बिरंगी पोशाक, हाथों में कंगन, गले में नगों की मालाएं और हाथों में बांसुरी धारण कर रखी है। 
 
12 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में जीवन व्यतीत करने वाले अद्भुत स्वामी श्रीकृष्ण देश-विदेश का भ्रमण कर आए हैं। अद्भुत स्वामी के अनुसार ग्रेजुएशन की शिक्षा लेने के बाद उनके अंदर भगवान श्रीकृष्ण की ऐसी कृपा हुई कि उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा की तरह अपना जीवन व्यतीत करना शुरू कर दिया।
 
अद्भुत स्वामी श्रीकृष्ण जिस जगह भी भ्रमण करते हैं, वहां पर लोग उनके भीतर प्रभु की छवि देखकर एकत्रित हो जाते हैं। वे बांसुरी की धुन पर नृत्य करके भी भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का प्रचार करने में लगे हैं।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

कृष्ण पक्ष की अष्टमी को क्यों कहते हैं कालाष्टमी?

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: साल खत्म होते-होते इन 4 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Baba vanga predictions: क्या है बाबा वेंगा की 'कैश तंगी' वाली भविष्यवाणी, क्या क्रेश होने वाली है अर्थव्यवस्था

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 नवंबर, 2025)

14 November Birthday: आपको 14 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 नवंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Utpanna Ekadashi: उत्पन्ना एकादशी व्रत के 5 चमत्कारी उपाय, मिलेगा धन, सुख और समृद्धि

Vrishchika Sankranti 2025: 15 या 16 नवंबर, कब है सूर्य वृश्चिक संक्रांति, जानें महत्व और पूजन विधि

अगला लेख