उज्जैन सिंहस्थ में साधु के वेश में शैतान, 86 गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 28 अप्रैल 2016 (22:21 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ मेले में बढ़ती चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस ने आज यहां एक मुहिम चलाकर 86 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें कई लोग साधु के वेश में भी मिले हैं। पुलिस ने इनसे बड़ी मात्रा में धनराशि, मोबाइल फोन और अन्य कीमती समान बरामद किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि अखाड़ा परिषद और अन्य लोगों की शिकायतों को देखते हुए पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई। पुलिस ने एक श्रद्धालु की पतलून चुराते हुए साधु के वेश में एक व्यक्ति को पकड़ा।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए इस व्यक्ति से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राकेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस के दल ने यहां लालपुल इलाके में छिपे मेला क्षेत्र में चोरी की वारदातों में लिप्त एक गिरोह के 86 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 20-25 महिलाएं भी शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से अब तक 4-5 लाख रुपए नकद, अन्य कीमती सामान और लगभग 50-55 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों से बरामद धनराशि की गिनती फिलहाल चल रही है।
 
सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से अधिकांश उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमें संदेह है कि इस गिरोह के 50-60 लोग और हैं, जो कि मेला क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में फैले हुए हैं। सिंहस्थ मेला उज्जैन में गत 22 अप्रैल को प्रथम शाही स्नान के साथ शुरू हुआ और 21 मई को समाप्त होगा।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सिंधु नदी के 10 रोचक तथ्य, पाकिस्तान के सिंध प्रांत को क्या कहते थे पहले?

वास्तु के अनुसार कैसे प्राप्त कर सकते हैं नौकरी

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ये लोग

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी धन की वर्षा

सभी देखें

धर्म संसार

26 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर बनेंगे 3 अद्भुत संयोग, धन और सुख की प्राप्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

महाभारत के अनुसार कब युद्ध करना चाहिए?

अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

अगला लेख