मोबाइल एप से सिंहस्थ में नि:शुल्क सेवा देते हैं ये युवा

Webdunia
मंगलवार, 10 मई 2016 (17:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ के दौरान कई ऐसे भी लोग हैं, जो इस धार्मिक आयोजन में सेवाएं देकर आत्मसंतोष पा रहे हैं। सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को मोटरसाइकल से नि:शुल्क यहां-वहां ले जाने वाले संगठन बाइक फॉर एवरीथिंग से जुड़े लालसिंह पंवार ने बताया कि उनके मन में सिंहस्थ मेले के दौरान सेवा करने का भाव था। इसके लिए वे काफी पहले से विचार कर रहे थे। संगठन प्रमुख अविनाश उनके कॉलेज में पहुंचे, जिसके बाद अभियान को अंजाम दिया गया।
संगठन ने मेला क्षेत्र में 50 युवाओं को मोटरबाइक ईंधन सहित उपलब्ध करवाई है। इन मोटरबाइक से ये अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हैं। ये युवा मेला कार्यालय के जोन और सेक्टर कार्यालय से भी जुड़े हैं। 
 
संगठन ने मोबाइल-एप भी तैयार किया है। ये युवा जरूरतमंद श्रद्धालुओं को निःशुल्क मंदिरों और साधुओं के पंडालों तक पहुंचाने का भी कार्य कर रहे हैं। संगठन 21 मई तक अपनी सेवाएं देगा। स्नातक शिक्षा प्राप्त सिंह बताते हैं कि निःस्वार्थ सेवा के बाद उन्हें संतोष मिलता है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े रहेंगे। (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वरलक्ष्मी व्रत 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

भाई के कौन से हाथ में बांधना चाहिए राखी?

क्या इस बार 2 दिन बंधेगी राखी? जानें कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का शुभ पर्व

रक्षा बंधन पर राखी बांधने का मंत्र और ऐतिहासिक महत्व

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं: अपने प्रिय भाई या बहन को भेजें दिल को छू लेने वाले ये 10 यूनिसेक्स मैसेज

सभी देखें

धर्म संसार

भादो माह में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या करना चाहिए?

Aaj Ka Rashifal: 09 अगस्त रक्षाबंधन का राशिफल, भाई-बहन के रिश्तों में आएगी मधुरता, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

आज रक्षाबंधन, सबसे शुभ मुहूर्त, राखी बांधने की विधि, मंत्र, 3 उपाय और नियम एवं सावधानियां

09 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

रक्षाबंधन की सुबह करें ये विशेष उपाय, परिवार में आएगी समृद्धि और सुख-शांति

अगला लेख