rashifal-2026

सिंहस्थ के 'सार्वभौम' संदेश का तुरन्त हो क्रियान्वयन : शिवराज

Webdunia
मंगलवार, 17 मई 2016 (00:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि अंतरराष्ट्रीय विचार महाकुंभ में लोकार्पित किए गए सिंहस्थ के सार्वभौम संदेश का क्रियान्वयन तुरन्त शुरू किया जाए। सभी विभाग इसके लिए कार्ययोजना बनाएं। 
     
आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आगामी दस दिन में कार्ययोजना तैयार करें। मुख्य सचिव विभागों की कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के सार्वभौम संदेश के क्रियान्वयन के लिए की गई घोषणाओं पर संबंधित विभाग तुरन्त कार्रवाई शुरू करें। 
 
इसमें मुख्य रूप से आनंद मंत्रालय का गठन, नदियों के पुनर्जीवन और नर्मदा-क्षिप्रा के किनारे वृक्षारोपण, स्कूली पाठ्यक्रम में सर्वधर्म समादर की भावना विकसित करने, नैतिक शिक्षा एवं बेटियों के प्रति सद्भाव बढ़ाने वाले पाठ शामिल करना हैं। 
 
इसके अलावा आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा, स्कूलों में योग शिक्षक की नियुक्ति, अपने घरों में शौचालय नहीं बनवाने पर स्थानीय चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने, कुटीर उद्योगों को बढ़ावा, रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करने और जैविक खेती को बढ़ावा तथा नारी प्रतिष्ठा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए विज्ञापनों में नारी के प्रदर्शन को रोकने के लिए कार्रवाई करना शामिल है।
     
बैठक में मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

राहुल गांधी का राजनीतिक करियर क्या हो गया है खत्म, जानिए लाल किताब का भविष्य

वर्ष 2026 में सोना रहेगा टॉप पर या कि चांदी, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

वर्ष 2026 में होंगे भारत में ये 5 बड़े काम, जिनकी हो गई है अभी से शुरुआत

Kharmas 2025: खरमास क्यों रहता है क्या करना चाहिए इस माह में?

वर्ष 2026 कैसा रहेगा देश और दुनिया की 12 राशियों के लिए, सोना चांदी पर क्या होगा प्रभाव

सभी देखें

धर्म संसार

23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ: इतिहास, जीवन और शिक्षाएँ

बस 5 आदतें सुधार लें नहीं डराएंगे शनिदेव, मिलने लगेंगे अनुकूल फल

Surya Gochar: सूर्य का धनु राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

Christmas Essay: क्रिसमस की धूम, पढ़ें बड़े दिन पर रोचक हिन्दी निबंध

Rukmini Ashtami 2025: रुक्मिणी अष्टमी व्रत क्यों रखा जाता है, जानें महत्व और पूजा विधि

अगला लेख