आईपीएल नीलामी में 'अनकैप्ड' खिलाड़ी भी?

Webdunia
गुरुवार, 30 जनवरी 2014 (22:32 IST)
FILE
नई दिल्ली। उन्मुक्त चंद और ऋषि धवन जैसे भारत के उदीयमान खिलाड़ियों को इस बार आईपीएल नीलामी में शामिल किया जा सकता है क्योंकि उन्हें 12 और 13 फरवरी को होने वाली नीलामी के लिए 651 'अनकैप्ड' (जिन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है।

फ्रेंचाइजी टीमों को अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची मिल गई है और जिन खिलाड़ियों में उनकी रुचि है उनके नाम आईपीएल अधिकारियों के पास भेजने के लिए उनके पास तीन फरवरी तक का समय है। इसके बाद नीलामी के लिए अंतिम सूची तैयार की जाएगी। मनीष पांडे, रजत भाटिया, इकबाल अब्दुल्ला और टी सुमन अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें इस लंबी सूची में जगह मिली है।

भारत के सभी राज्य संघों और आठ अन्य देशों के नामांकन के आधार पर यह सूची तैयार की गई है। यह सूची दो ग्रुप में बांटी गई है। इसमें पहली सूची में वे 127 खिलाड़ी हैं जो पहले ही आईपीएल में खेल चुके हैं। दूसरी सूची में संभावित पार्टटाइम खिलाड़ी हैं। इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का आधार मूल्य 10 से 30 लाख रुपए फिक्स किया गया है।

इस लंबी सूची में 50 अन्य नामों को जोड़ा जा सकता है। इस बीच 12 खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में शामिल किया गया है जिससे ऐसे खिलाड़ियों की संख्या 244 हो गई है। इन खिलाड़ियों में वरुण आरोन, हेमांग बदानी, लक्ष्मीरतन शुक्ला, आविष्कार साल्वी, वीआरवी सिंह (सभी भारत), क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया), साइमन जोन्स (इंग्लैंड), फरहान बेहारडीन, हेनरी डेविड्स, रीलोफ वॉन डर मर्व, डेविड वीज (सभी दक्षिण अफ्रीका) और आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज) शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया