अभिनव बिंद्रा को डॉक्टरेट की उपाधि

Webdunia
रविवार, 7 सितम्बर 2008 (22:46 IST)
बीजिंग ओलिम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को एसआरएम विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल सुरजीतसिंह बरनाला ने बिंद्रा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान क ी। इसके साथ ही बिंद्रा को ओलिम्पिक स्वर्ण जीतने पर पाँच लाख रुपए का इनाम भी दिया गया।

इस अवसर पर इसरो के प्रमुख जी. माधवन नायर को भी डॉक्टरेट की उपाधि दी गई।

बाद में बिंद्रा ने विश्वविद्यालय परियर में एक खेल अकादमी की आधारशिला भी रखी। इस अकादमी में एथलेटिक्स, निशानेबाजी, टेनिस, वालीबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन खेलों से जुड़ी सुविधाएँ होंगी।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?