पाक खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया के लिए अनुबंध

Webdunia
रविवार, 9 सितम्बर 2012 (15:46 IST)
FILE
पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ सोहेल अब्बास सहित पाकिस्तान के 14 खिलाड़ियों ने अगले साल पांच जनवरी से तीन फरवरी तक होने वाली हॉकी इंडिया लीग के शुरुआती टूर्नामेंट के लिए अनुबंध किया है।

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के मुताबिक अगले महीने लीग के खिलाड़ियों की नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ियों सहित 80 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में शामिल सोहेल 349 गोल के साथ हॉकी के इतिहास में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। वह इस साल लंदन ओलिंपिक खेलों में सातवें स्थान पर रही पाकिस्तानी टीम के कप्तान भी थे।

19 वर्षीय फारवर्ड अली शान के अलावा अन्य सभी खिलाड़ी ओलिंपिक में पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे। अली ओलिंपिक खेलों के लिए 20 खिलाड़ियों की संभावित टीम में शामिल थे। हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने कहा हम खुश है कि ओल खेलों के लिए पाकिस्तानी टीम के सभी अहम खिलाड़ियों ने खुद को हॉकी इंडिया लीग में खेलने के लिए उपलब्ध रखा है।

बत्रा ने कहा हमें पता है कि भारतीय प्रशंसक इन सितारों को छह टीमों का हिस्सा बनते हुए देखना पसंद करेंगे जो देश में हॉकी को बढ़ावा देने वाले रोमांचक टूर्नामेंट में खिताब के लिए भिड़ेंगी। पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष कासिम जिया और सचिव मोहम्मद आसिफ बाजवा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके 14 खिलाड़ी हॉकी इंडिया लीग की खिलाड़ियों की नीलामी का हिस्सा होंगे।

नीलामी में हिस्सा लेने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी इस प्रकार हैं - गोलकीपर: इमरान शाह और इमरान बट, डिफेंडर: मोहम्मद इरफान, सोहेल अब्बास, मोहम्मद इमरान और सैयद काशिफ शाह, मिडफील्डर: मोहम्मद रिजवान जूनियर, फरीद अहमद, राशिद महमूद और मोहम्मद तौसीक, फारवर्ड : मोहम्मद रिजवान सीनियर, शफकत रसूल, वकास मोहम्मद और अली शान। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मोहम्मद सिराज ने बिना Work Load Management के 5 टेस्ट में डाली 1000 गेंदें और चटका डाले 23 विकेट

कृष्णा सदा सहायते, जीत की प्रसिद्धी सिर्फ उन 2 टेस्ट में आई जिसमें खेला यह गेंदबाज

कप्तान चला सीना तान, 754 रन बनाने वाले शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

INDvsENG सीरीज में 532 रन बनाने वाले राहुल ने कहा यह जीत सबसे खास (Video)

रोहित कोहली खेलेंगे शुभमन की कप्तानी में? या लेंगे संन्यास, है बहुत से सवाल