फेनेल सीजीएफ महासभा के लिए भारत पहुँचे

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2009 (14:36 IST)
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों की धीमी गति की आलोचना करने और इस संबंध में प्रधानमंत्री से मिलने की माँग करने वाले राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइक फेनेल 12 अक्टूबर को होने वाली सीजीएफ की महासभा के लिए कल देर रात यहाँ पहुँचे।

राष्ट्रमंडल खेलों की आमसभा में भाग लेने के लिए आज सुबह तक करीब 50 देशों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधी भी यहाँ आ चुके हैं। इन खेलों में भाग लेने वाले करीब सभी 70 देशों के प्रतिनिधि इस महासभा में भाग लेंगे।

फेनेल की अगुवाई में यह राष्ट्रमंडल खेलों का यह प्रतिनिधिमंडल आज विश्राम के बाद कल सुबह सबसे पहले यमुना के किनारे बनाए जा रहे बनाए जा रहे खेल गाँव और कुछ स्टेडियम का दौरा करके स्थिति का जायजा लेगा।

दिल्ली राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के अनुसार नौ अक्टूबर को यह प्रतिनिधिमंडल अगले साल अक्टूबर में होने जा रहे इन खेलों के लिए बनाए जा रहे अन्य स्टेडियमों का दौरा करेगा। अगले दिन सभी सदस्य सीजीएफ की महाद्वीप की बैठक में भाग लेंगे।

आयोजन समिति 11 अक्टूबर को कार्यकारी बोर्ड की बैठक और रात्रिभोज के बाद महासभा की शुरुआत करेगी तथा अगले दिन महासभा का सत्र होगा। 12 अक्टूबर की शाम समिति मीडिया से रूबरू होगी।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या