बिना कोच के महिला हॉकी टीम

Webdunia
सोमवार, 20 सितम्बर 2010 (10:39 IST)
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भोपाल के वाईएस चौहान को भारतीय महिला सीनियर हॉकी टीम का नया कोच नियुक्त करने से इंकार कर दिया है। इसकी वजह हॉकी इंडिया को लेकर चल रहा कानूनी विवाद है। हॉकी इंडिया की अध्यक्ष विद्या स्टोक्स ने भी चौहान को कोच बनाने पर साई के इंकार की पुष्टि की है। इस बीच हॉकी इंडिया ने श्री चौहान से अगले आदेश का इंतजार करने को कहा है। ऐसे में कॉमनवेल्थ गेम्स के ठीक पहले महिला सीनियर हॉकी टीम पटियाला में बिना कोच के अभ्यास में जुट गई है।

भारतीय महिला हॉकी सीनियर टीम के कोच के रूप में वाईएस चौहान की नियुक्ति हफ्ते भर पहले ही हुई थी। लेकिन साई ने इसमें अड़ंगा लगा दिया है। चौहान का चयन हॉकी इंडिया ने किया था, साई को यह बात हजम नहीं हुई। उसने चौहान के नियुक्ति को लेकर कोई भी आदेश जारी नहीं किया।

विद्या स्टोक्स ने बताया कि जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच चौहान की बेहतर सेवाओं को देखते हुए उन्हें इस हफ्ते सीनियर टीम का कोच भी नियुक्त किया गया था। लेकिन साई ने इस पर अपनी मुहर लगाने से इंकार कर दिया है। स्टोक्स ने इस प्रतिनिधि को फोन पर बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स अब सिर पर हैं। चौहान की नियुक्ति का फैसला हमने इसी कारण से किया था। अगले एक-दो दिन में नए कोच का फैसला हो गया तो ठीक, वरना मामला जस का तस रहेगा।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे