मुंबई मैराथन में भाग लेंगे स्टार एथलीट

Webdunia
शनिवार, 1 मार्च 2014 (15:26 IST)
FILE
मुंबई। पूर्व शिकागो मैराथन विजेता कीनिया के इवान्स चेरूयोट सहित कई स्टार धावक 19 जनवरी को होने वाली मुंबई मैराथन में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 16 ऐसे एथलीट भाग लेंगे जिनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दो घंटे 10 मिनट से कम है।

चेरूयोट का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत समय दो घंटा, 6 मिनट और 25 सेकंड है और उन्हें जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इथोपिया के इशेतु वेंडिमु (दो घंटे 6 मिनट 46 सेकंड) दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय रखने वाले धावक हैं। उनके हमवतन और टोक्यो मैराथन 2011 के विजेता हाइलु मेकोनेन भी खिताब के दावेदार हैं।

पुरुष वर्ग में जिन अन्य धावकों पर निगाह टिकी रहेंगी उनमें कीनिया के स्टीफन चेबोगट, इस्माइल बुसेनडिच, मुंबई मैराथन के पूर्व विजेता जॉन केलाई, कीनथ मुंगारा और गिरमा असाफा प्रमुख हैं। महिलाओं में इथोपिया की डिंकनेश मेकाश पर निगाह रहेगी। उनका सर्वश्रेष्ठ समय दो घंटे 25 मिनट नौ सेकंड है।

इथोपिया की ही इटालेमाहु किदाने, असनाकेच मेंगित्सु और अबेरू मेकुइरा भी दावेदारों में शामिल हैं। कीनिया की यूनाइस कॉलेस और ग्लैडी किपसोई, नामीबिया की हेलालिया योहानेस और उक्रेन की यूलिया रूबेन से उन्हें कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

चैंपियन्स टीम इंडिया ने बिना एक टॉस जीते चैंपियन्स ट्रॉफी के सारे मैच जीते

Champions Trophy की सबसे सफल टीम बनी भारत, तीसरी बार झोली में किया खिताब

'मैं कहीं नहीं जा रहा', रोहित शर्मा ने ODI से संन्यास की अटकलों को किया खारिज (Video)

Champions Trophy: न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला किया चुकता और उस ही अंदाज में

मोटेरा के जख्मों पर दुबई में मरहम लगाकर राहुल ने बदली अपनी और टीम की तकदीर