राष्ट्रमंडल खेल : संजीता ने भारत का खाता सोने के पदक से खोला

Webdunia
शुक्रवार, 25 जुलाई 2014 (01:05 IST)
FC
ग्लास्गो। खुमुकचाम संजीता चानू और सेखोम मीराबाई चानू ने 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की प्रतियोगिताओं के पहले दिन भारोत्तोलन की महिला 48 किग्रा स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीतकर देश का पदकों का खाता खोला।

समाचार लिखे जाने तक भारत ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। जूडो स्पर्धा में भारत के नवजोत चाना ने 60 किलोग्राम वर्ग में रजत और कल्पना थोडम ने 52 किलोग्राम भार समूह में कांस्य पदक जीता।

पहले दिन इंग्लैंड 5 स्वर्ण, 6 रजत और तीन कांस्य के साथ शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 स्वर्ण, 3 रजत, 7 कांस्य के साथ दूसरे तथा स्कॉटलैंड ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांसे के पदक के साथ तीसरे स्थान पर चला रहा है। पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में 101 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे नंबर पर रहने वाला भारत अभी चौथे पायदान पर है।

भारोत्तलन प्रतियोगिता में भारत की संजीता ने कई मजबूत प्रतिस्पर्धियों की गैरमौजूदगी में कुल 173 किग्रा (77 और 96 किग्रा) वजन उठाया जबकि मीराबाई 170 किग्रा (75 और 95 किग्रा) वजन उठाने में सफल रही। नाइजीरिया की नकेची ओपारा ने कुल 162 किग्रा (70 और 92 किग्रा) वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

संजीता हालांकि 175 किग्रा के अगस्तीना नकेम नावाओकोलो के राष्ट्रमंडल खेलों के रिकार्ड से दो किग्रा से पीछे रह गई। संजीता ने स्नैच में 77 किग्रा वजन उठाकर अगस्तीना के राष्ट्रमंडल खेलों के रिकार्ड की बराबरी की। उन्होंने क्लीन एवं जर्क में 96 किग्रा वजन उठाया।

स्नैच स्पर्धा के बीच में ही भारत का दबदबा स्थापित हो गया था जब 20 साल की संजीता और 19 साल की मीराबाई ने क्रमश: 77 और 75 किग्रा वजन उठाया। नाइजीरिया की ओपारा स्नैच में 70 किग्रा वजन ही उठा पाई। उनका 75 किग्रा का तीसरा प्रयास विफल रहा।

संजीता ने स्नैच में 72 किग्रा वजन उठाकर शुरुआत की और फिर 77 किग्रा वजन उठाया। मीराबाई 75 किग्रा के अपने पहले प्रयास में विफल रही लेकिन उन्होंने तीसरे प्रयास में यह वजन उठा लिया। यह मुकाबला इसके बाद मुख्य रूप से मणिपुर की इन दो खिलाड़ियों के बीच ही रह गया था जिसमें अंतत: संजीता ने बाजी मार ली। (भाषा/वेबदुनिया)

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट