Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्ट्राइकर गैबरिएल जीसस पर 2 महीने का प्रतिबंध

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्ट्राइकर गैबरिएल जीसस पर 2 महीने का प्रतिबंध
, गुरुवार, 8 अगस्त 2019 (15:51 IST)
असुन्सियन। ब्राजील स्ट्राइकर गैबरिएल जीसस को गत माह कोपा अमेरिका में आपत्तिजनक व्यवहार करने के मामले में दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कॉनमीबॉल) ने 2 महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से निलंबित कर दिया है।

मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी पर साथ ही संगठन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 30 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। कॉनमीबॉल ने जारी बयान में इसकी जानकारी दी है। कोपा अमेरिका के फाइनल में पेरू के खिलाफ रियो के माराकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में जीसस को रेफरी रॉबर्टो टोबारा ने कार्लोस जम्ब्रानो के साथ उलझने के कारण 2 बार यलो कार्ड दिखाया था।

22 साल के फुटबॉलर ने पिच से जाते समय मैच अधिकारियों के लिए बनाए गए अस्थाई डग आउट पर घूंसा मारा था, जिसे वीडियो रेफरी (वार) तकनीक पर देखा गया था। जीसस ने अपने व्यवहार के लिए बाद में माफी मांगी थी और कहा था कि उन्हें अभी परिपक्व होने में समय लगेगा।

ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ पर भी 15 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है, लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। कॉनमीबॉल ने इससे पहले लियोनल मैसी को भी कोपा अमेरिका आयोजकों पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के मामले में 3 महीने के लिए निलंबित किया था।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिद्धिमान साहा ने टेस्ट टीम के लिए पेश किया दावा, जड़ा शानदार अर्द्धशतक