मल्होत्रा ने की खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा बीमा की सिफारिश

Webdunia
शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (21:25 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय खेल परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि परिषद ने खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा बीमा की सिफारिश की है।
 
 
मल्होत्रा ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कांफ्रेंस हॉल में परिषद की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की और बताया कि खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा बीमा की सिफारिश की गई है।
 
मल्होत्रा ने कहा खिलाड़ियों के लिए किसी प्रकार की ठोस चिकित्सा सहायता योजना के अभाव में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघों से आग्रह किया गया है कि वे अपने संबंधित खिलाड़ियों को चिकित्सा बीमा उपलब्ध कराएं।
 
उन्होंने बताया कि कई मुख्यमंत्रियों ने आश्वस्त किया है कि वे इस संदर्भ में उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि परिषद ने सेना चिकित्सा सेवा से भी आग्रह किया है कि वह अरूणाचल प्रदेश, लेह लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले खिलाड़ियों को अपनी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
 
सेना ने इस संदर्भ में सकारात्मक रूख दिखाया है और विभिन्न साई केंद्रों में खिलाड़ियों की संख्या के बारे में पूछा है। 

मल्होत्रा ने साथ ही बताया कि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान भी खिलाड़ियों को आयुर्वेद चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए सामने आया है और वह अपना अलग खेल विज्ञान विभाग स्थापित करेगा।
 
इसके अलावा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान भी भारतीय खिलाड़ियों की मदद करने के लिए तैयार हो गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख