सेरेना अमेरिकी ओपन के फाइनल में, जापान की ओसाका से होगा मुकाबला

Webdunia
शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (11:52 IST)
न्यूयॉर्क। छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स अनास्तासिया सेवास्तोवा को हराकर नौवीं बार अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंच गईं, जहां उनका सामना जापान की नाओमी ओसाका से होगा।


सत्रहवीं वरीयता प्राप्त सेरेना की नजरें 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर लगी हैं। वह पिछले साल अपनी बेटी के जन्म के बाद दूसरे ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची हैं। उन्हें 19वीं वरीयता प्राप्त सेवास्तोवा को 6-3, 6-0 से हराने में सिर्फ 66 मिनट लगे।

वहीं 20वीं वरीयता प्राप्त ओसाका ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने अमेरिका की मेडिसन की को 6-2, 6-4 से हराया।

सेरेना ने अपने सफर को अद्भुत बताते हुए कहा, अस्पताल के पलंग से उठकर एक साल बाद यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। पिछले साल इस समय मैं चल फिर भी नहीं पा रही थी और एक साल बाद लगातार दो ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचीं। इतनी तेजी से यहां तक आना अद्भुत है।

सेरेना विम्बलडन के फाइनल में भी पहुंची थीं। अगर वे अमेरिकी ओपन जीत लेती हैं तो क्रिस एवर्ट के रिकॉर्ड को पार कर देंगी और ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगीं। (वार्ता)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख