लाहिड़ी मैक्सिको में शीर्ष दस में

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2017 (16:39 IST)
प्लाया डेल कार्मेन (मैक्सिको)। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी यहां दो अंडर 69 के कार्ड से मायाकोबा में ओएचएल क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन संयुक्त नौवें स्थान पर पहुंच गए। लाहिड़ी पहले दिन के खेल के बाद संयुक्त 11वें स्थान पर थे। पिछले चार में से तीन टूर्नामेंट में वे शीर्ष 10 में रहे हैं।
 
बारिश और खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल प्रभावित रहा। दिन का खेल खत्म होने तक अमेरिकी गोल्फर पैट्रिक रोडगेर्स अंडर 11 के स्कोर के साथ शीर्ष पर है, हालांकि अभी उनके तीन होल बाकी है। पहले दिन नौ अंडर 62 के कार्ड से शीर्ष पर रहने वाले पैटॉन किज्जारे दो दौर के बाद कुल 10 अंडर 132 के स्कोर से संयुक्त दूसरे स्थान पर है। किज्जारे के साथ रिक्की फॉलर भी दूसरे स्थान पर हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख