एशियाई एथलेटिक्स में भारत ने दूसरे दिन जीते 4 स्वर्ण

Webdunia
शनिवार, 8 जुलाई 2017 (18:41 IST)
भुवनेश्वर। भारत ने 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीत लिए। इससे दो दिन में भारत के पदकों की संख्या छ: स्वर्ण, दो रजत और छ: कांस्य सहित 14 पहुंच गई  है और वह पदक तालिका में शीर्ष स्थान में बरकरार है।
 
मोहम्मद अनस ने गजब का प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। अनस से मिली ख़ुशी को दोगुना कर दिया अजय कुमार सरोज और चित्रा पी यू ने, जिन्होंने पुरुषों और महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ के स्वर्ण पदक जीत लिए। इस खुशी में चार चांद लगाए हरियाणा की निर्मला ने जिन्होंने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
 
राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी मुहम्मद अनस ने 45.77 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण जीता। भारत को इस स्पर्धा का रजत पदक भी मिला। इंचियोन खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले अरोकिया राजीव ने 46.14 सेकंड का समय लेकर रजत जीता। ओमान के अहमद मुबारक ने 46.39 सेकंड में कांस्य पदक अपने नाम किया।
 
अजय ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ का स्वर्ण 3:45.85 का समय लेकर जीता। क़तर के जमाल हेरेन (3:46.90) को रजत और ईरान के मोसलेम नियादोस्त  (3:48.53) को कांस्य पदक मिला। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में चित्रा ने 4:17.92 का समय लेकर स्वर्ण जीता। चीन की गेंग मिन (4:19.15) क़ो रजत और जापान की अयाको जिनौची ( 4:19.90) क़ो कांस्य पदक मिला।
 
भारत क़ो तिहरी कूद और डेकाथलन में कोई पदक हासिल नहीं हुआ। निर्मला ने 52.01 सेकेंड का समय लेकर 400 मीटर का स्वर्ण जीता। इस स्पर्धा में युवा एथलीट जिस्ना मैथ्यू ने कांस्य पदक हासिल किया। जेंडर टेस्ट के विवाद में फिर से आने वाली दूति चंद ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। (वार्ता) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख