Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एशियाई खेल : जूडो में मिश्रित टीम की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Asian Games 2018
, शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (16:11 IST)
जकार्ता। भारत की मिश्रित जूडो टीम को शनिवार यहां क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी जिसके बाद 18वें एशियाई खेलों की जूडो स्पर्धा में उसकी चुनौती समाप्त हो गई।


भारतीय मिश्रित जूडो टीम को क्वार्टर फाइनल में कजाखिस्तान के हाथों 0-4 से एकतरफा शिकस्त मिली। भारत के विजय कुमार यादव पुरुषों के 73 किग्रा भार वर्ग, हर्षदीप सिंह बरार पुरुषों के 90 किग्रा भार वर्ग, कल्पना देवी थोडम महिलाओं के 57 किग्रा भार वर्ग और गरिमा चौधरी 70 किग्रा भार वर्ग में कजाख खिलाड़ियों से अपने अपने मुकाबले हार गए।

हालांकि भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की थी और राउंड-16 में नेपाल को 4-1 से पराजित किया था। इसी के साथ भारत का इन एशियाई खेलों की जूडो स्पर्धा में बिना पदक के अभियान समाप्त हो गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, बुमराह ने दिलाई भारत को पहली सफलता